Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur 11 अगस्त को विधायक खैहरा गढ़शंकर दौरे पर, कार्यकर्ताओं में उत्साह: सचदेवा

11 अगस्त को विधायक खैहरा गढ़शंकर दौरे पर, कार्यकर्ताओं में उत्साह: सचदेवा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। आम आदमी पार्टी के वालंटियरों की बैठक च्आपज् के सीनियर लीडर परमजीत सिंह सचदेवा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के गढ़शंकर दौरे संबंधी चर्चा की गई और मीटिंग की तैयारियों की चर्चा की गई। इस दौरान सचदेवा ने बताया कि 11 अगस्त को 11 बजे विधायक सुखपाल खैहरा गढ़शंकर में आएंगे।

Advertisements

उन्होंने कहा विधायक खैहरा के गढ़शंकर दौरे को लेकर पार्टी वालंटियरों मे बहुत उत्साह है, क्योंकि खैहरा वालंटियरों में नया जोश भरेंगे। सचदेवा ने बताया विधायक खैहरा की बठिंडा रैली ने भी वर्करों में जोश भरा था। उन्होंने कहा कि उन्हें जिस प्रकार पार्टी का नया विपक्षी नेता बनाया गया, उससे वालंटियरों में बहुत रोष हैं। सचदेवा ने कहा कि एक तरह दिल्ली में एल.जी द्वारा सरकार को काम नहीं दिया जा रहा जिसके बाद पार्टी आवाज उठा रही है लेकिन पंजाब में जो पसंदीदा नेता है उन्हें काम नहीं करने दिया जा रहा। एक विपक्षी नेता के रूप में भी विधायक खैहरा ने पंजाब सरकार के मंत्रियों के खिलाफ आवाज बुलंद की हैं।

उनके स्थान पर नये प्रधान डा. बलवीर की पिछली पांच महीनें की कार्यगुजारी से वर्कर अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा गढ़शंकर से च्आपज् के विधायक रौड़ी द्वारा विधायक खैहरा के हक में खड़े होना व उन्हें समर्थन देने से वालंटियरों व पंजाबियों का उत्साह बढ़ा हैं। इस अवसर पर उनके साथ शहरी प्रधान मदन लाल सूद, कुलभूषण जी, पवन सैनी माहिंदर लाल, डा. कुलदीप, मनमोहन सिंह, सुरजीत सिंह, अमरप्रीत सिंह, दलजीत सिंह, अशोक, अमरजीत सिंह, प्रो. जोगिंदर, कमलजीत कौर, जीएस बसियाला, जसप्रीत सिंह, कुलवंत सिंह, हरिकृष्ण, अमित नागी, मास्टर लछमण सिंह, सतनाम सिंह, इंद्रजीत, शशि कुमार, अमनदीप सिंह और शर्णदीप सिंह भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here