Thursday, November 19, 2026
Home Hoshiarpur चौहाल में सहायक कमिश्नर सरीन ने किया पौधारोपण

चौहाल में सहायक कमिश्नर सरीन ने किया पौधारोपण

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। मिशन तंदरुस्त पंजाब के तहत सरकारी सीनीयर सैकेंडरी स्कूल चौहाल में आयोजित एक कार्यक्रम में सहायक कमिश्नर अमित सरीन ने पौधारोपण करके बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।

Advertisements

इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी (सै) मोहन सिंह लेहल ने भी बच्चों को पर्यावरण के प्रति सजग होने को कहा। उन्होंने कहा कि हमें अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए अपने हर त्योहार को पौधे लगा कर मनाना चाहिए।

इस मौके पर ए.ई.आे. दलजीत सिंह, प्रिं. इंदिरा रानी, लैक्चरार संदीप सूद, सुखदेव सिंह, लवजिंदर सिंह, अंकुर शर्मा, अवतार सिंह, मदन वीरा, राज कुमार, राजीव कुमार,बलवीर कुमार, मुकेश, अश्विनी आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here