Friday, October 9, 2026
Home Hoshiarpur सीनियर सैकेंडरी स्कूल नारा ने जीता फुटबाल मुकाबला

सीनियर सैकेंडरी स्कूल नारा ने जीता फुटबाल मुकाबला

होशियारपुर,(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जोन स्तरीय फुटबॉल मुकाबलों का आयोजन गांव सत्याल के मैदान में करवाया गया, सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल नारा और एस.ए.वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल के बीच हुए इस मैच में नारा के स्कूल ने 2-0 से जीत हासिल की, स्कूल पहुंचने पर स्कूल की प्रिंसीपल रविंदर कौर ने विजेता विद्यार्थियों का स्वागत किया।

Advertisements

उन्होंने कोच रामस्वरूप, पी.टी.आई. इंस्ट्रक्टर प्रिया शर्मा ने विद्यार्थियों द्वारा की गई मेहनत की प्रोत्साहना की, तथा उन्हें आगे भी इसी तरह से मेहनत करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर मनोज कुमार, संदीप पुरी, पंजू राम, गुरजिंदर सिंह इत्यादि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here