Tuesday, October 27, 2026
Home WebTv पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने देश को दिखाई नई दिशा:डा. रमन घई

पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने देश को दिखाई नई दिशा:डा. रमन घई

bjp-copy
-भाजपा जिला कार्यालय में दिखाया गया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का सीधा प्रसारण – होशियारपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला होशियारपुर की तरफ से पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्म दिवस के मौके पर शाी मार्किट स्थित भाजपा कार्यालय में एक समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर मेयर शिव सूद व भाजपा जिला अध्यक्ष डा. रमन घई सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं, पार्षदों व कार्यकर्ताओं ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर केरल में चल रही भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीव संबंधी तथा देश के प्रति उनके स्मरण भाव के संदेश का जिला भाजपा की तरफ से कार्यकर्ताओं व नगर निवासियों को सीधा प्रसारण दिखाया गया।
इस मौके पर मुख्य वक्ता मेयर शिव सूद ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन संबंधी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय एक साधारण परिवार से निकल कर देश व गरीब लोगों के उत्थान के लिए एक मार्ग दर्शक के रुप में भारतीय राजनीति में सामने आए। उन्होंने बताया कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय के दिखाए मार्ग पर चलते हुए आज भाजपा कार्यकर्ता देश की उन्नति के लिए अपना अहम योगदान डाल रहे हैं।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डा. रमन घई ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को समूह कार्यकर्ताओं की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने भारतीय जनसंघ की स्थापना करके देश की राजनीति में एक नया अध्याय लिखा। उन्होंने कहा कि जनसंघ से देश की राजनीति में प्रवेश कर आज भाजपा के रुप में हमारे नेता व कार्यकर्ता देश की सेवा के लिए भारत माता को समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। डा. घई ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन से प्रेरणा लेकर तथा उनके दिखाए मार्ग को अपनाकर देश को विश्व व्यापी शक्ति के रुप में विकसित करने के लिए अपना योगदान डालना चाहिए। इस मौके पर पार्षद राकेश सूद, सविता सूद, मीनू सेठी, रीना कुमारी व पार्षद निपुण शर्मा, जिला महामंत्री विजय पठानिया, विजय सूद, मंडल अध्यक्ष विनोद परमार, नरेश अग्रवाल, ज्ञान बांसल, अश्विनी ओहरी, अश्विनी गैंद, डा. राज कुमार सैनी, सरपंच गांव नंदन सुखबीर सिंह, बिंदू सूद, मंजू सैनी, गुरमिंदर सिंह, यशपाल शर्मा, अशोक कुमार गोल्डी, विजय सूद पप्पा, राज कुमार राजू, अश्विनी छोटा, अमृत, जोगी, दास, यशु जैन, नवीन पथरिया, हनी खुल्लर, सुरजीत मिंटा, विनय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here