Wednesday, November 4, 2026
Home Hoshiarpur सरकारी कालेज: राजनीति शास्त्र एम.ए सैमेस्टर-4 का नतीजा रहा शानदार

सरकारी कालेज: राजनीति शास्त्र एम.ए सैमेस्टर-4 का नतीजा रहा शानदार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। सरकारी कालेज के प्रिंसीपल डा. परमजीत सिंह ने बताया कि कालेज की छात्रा परमजीत कौर ने 1258/1600 अंक प्राप्त कर पंजाब यूनिवर्सिटी चण्डीगढ़ में पहला स्थान हासिल किया। इसी तरह इंद्रदीप कौर ने 1245/1600 अंक प्राप्त करके पंजाब यूनिवर्सिटी मैरिट में दूसरा स्थान व नवप्रीत सिंह ने 1243/1600 अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Advertisements

राजनीति शास्त्र के प्रो.नवदीप सिंह ने कहा कि यह कॉलेज के लिए बहुत बड़ी प्राप्ती है तथा कॉलेज को अपने इन होनहार विद्यार्थियों पर मान है। इस मौके पर प्रो. राजेश कुमार, प्रो. नरिंदर कुमार, प्रो. परमवीर, प्रो. अनु बाला, प्रो. पवन कुमार ने इन विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here