Friday, October 9, 2026
Home Crime बुरी खबर: सुतैहरी रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में इमारत से गिरकर अरुण...

बुरी खबर: सुतैहरी रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में इमारत से गिरकर अरुण सैनी की मौत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के सुतैहरी रोड पर महाराज होटल के समीप स्थित एक इमारत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में एक 25 वर्षिय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरु कर दी है। युवक की पहचान अरुण सैनी पुत्र गणेश सैनी, निवासी गांव भैरवस्थान देवकुली, थाना औराई, जिला मुज्जफरनगर, बिहार के रुप में हुई है। वह अपनी चाची को गांव से छोडऩे यहां आया था।

Advertisements

जानकारी अनुसार मृतक के चाचा हंस लाल एवं राकेश ने जानकारी दी कि वे पिछले 25-30 साल से होशियारपुर में इस बिल्डिंग में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनका भतीजा अरुण जोकि लुधियाना में काम करता है गांव से अपनी चाची को छोडऩे यहां पिछले कल 11 सितंबर को यहां आया था। उन्होंने बताया कि रात को खाना खाकर सभी सो गए और जब वे सुबह उठे तो अरुण उन्हें दिखाई नहीं दिया। जब उन्होंने उसे खोजना शुरु किया तो छत पर बने बनेरे के साथ एक तोलिया पड़ा हुआ था। जब उन्होंने उसके पास जाकर देखा तो अरुण साथ वाले घर के बरामदे में पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि यह देखकर उनके होश उड़ गए। इस दौरान पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।

जानकारी अनुसार अरुण की करीब डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी और उसकी पत्नी गांव में ही रहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here