Wednesday, October 28, 2026
Home Education कबीर पब्लिक स्कूल ने चलाया सफाई अभियान

कबीर पब्लिक स्कूल ने चलाया सफाई अभियान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मोहल्ला सुखियाबाद स्थित कबीर पब्लिक स्कूल की तरफ से प्रिंसिपल सविता शर्मा की अगुवाई में सफाई अभियान चलाया गया। प्रिं. शर्मा ने सफाई अभियान का शुभारंभ किया और स्टाफ एवं बच्चों के साथ सफाई करके साफ सफाई रखने की प्रेरणा दी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि जैसे हम अपने घर को साफ रखते हैं उसी प्रकार हमें अपने विद्यालय, आस पड़ोस एवं वातावरण को साफ सुथरा रखने की पूरी कोशिश करनी चाहिए तथा पर्यावरण को गंदा करने वाले कचरे आदि को तय स्थान पर ही फेंकना चाहिए। उनहोंने बच्चों को पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने की भी प्रेरणा दी। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों के अलावा स्टाफ सदस्य नेहा, रितिका, शशी आदि ने भी सफाई अभियान में योगदान डाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here