Monday, October 19, 2026
Home Latest डा. कुलदीप नंदा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का कुशलक्षेम जाना

डा. कुलदीप नंदा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का कुशलक्षेम जाना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर-ऊना मार्ग पर बस पलटने से हुए हादसे में घायल हुई करीब दो दर्जन सवारियों का कुशलक्षेम जानने के लिए कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा के निर्देशों पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डा. कुलदीप नंदा ने कांग्रेसी पार्षदों एवं नेताओं के साथ सिविल अस्पताल पहुंचकर घायल सवारियों का कुशलक्षेम जाना। इस मौके पर डा. कुलदीप नंदा ने एस.एम.ओ. डा. विनोद सरीन एवं अन्य डाक्टरों से बात की और घायलों को दिए जा रहे उपचार संबंधी बात की।

Advertisements

डा. नंदा ने कहा कि कैबिनेट मंत्री अरोड़ा के निर्देशों पर घायलों का सारा ईलाज अस्पताल से दिया जाए और दवाईयां आदि भी अस्पताल से ही दी जाएं। डा. नंदा ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि इस हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। इस दौरान उन्होंने घायलों को पानी की बोतलें एवं फल आदि भी भेंट किए और श्री अरोड़ा के माध्यम से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर शादी लाल, पार्षद कुलविंदर सिंह हुंदल, पार्षद प्रदीप बिट्टू, पमजीत सिंह पम्मा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here