Sunday, October 18, 2026
Home Crime मोटरसाईकल सवार महिला से पर्स झपट हुए फरार

मोटरसाईकल सवार महिला से पर्स झपट हुए फरार

होशियारपुर/टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। मोटरसाईकल सवार झपटमारों ने गांव खुनखुन कलां के नजदीक एक महिला से पर्स झपट लिया। वारदात सुबह 11:30 बजे के करीब की है जब खुड्डा से अपने गांव तुरा जा रही मनप्रीत कौर को गांव खुनखुन कलां के स्कूल के समीप मोटरसाईकिल सवार दो झपटमारों ने उसे रोक कर उससे पर्स छीन लिया।

Advertisements

जानकारी देते हुए महिला ने बताया कि पर्स में लगभग 3 हजार रूपए और मोबाइल था। उन्होंने इस बारे में पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here