Tuesday, November 3, 2026
Home Hoshiarpur 24 नवंबर से समालखा में होगा संत निरंकारी अंतरराष्ट्रीय समागम

24 नवंबर से समालखा में होगा संत निरंकारी अंतरराष्ट्रीय समागम

होशियारपुर(द स्टैलरव न्यूज़),रिपोर्ट:मुक्ता वालिया। संत निरंकारी मिशन का वार्षिक अंतरराष्ट्रीय संत समागम 24 से 26 नवंबर तक सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के नेतृत्व में संत निरंकारी अध्यात्मिक स्थल जी.टी.रोड समालखा जिला पानीपत (हरियाणा) में होने जा रहा है। समागम कि तैयारियों में अपना योगदान देने के लिए संत निरंकारी मिशन की ब्रांच होशियारपुर से सेवादल के सदस्यों का एक जत्था शनिवार देर रात रवाना हुआ।

Advertisements

यह जानकारी होशियारपुर ब्रांच की मुखी बहन सुभद्रा देवी व सेवादल के संचालक बाल किशन तथा शिक्षक देविंदर बोहरा बोबी ने दी। उन्होंने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा से सेवादल के सदस्य सेवा के लिए एक सप्ताह के सेवा के लिए गए है। इस समागम को लेकर संगतों में उत्साह देखा जा रहा है। इससे पहले यह समागम बुराड़ी रोड दिल्ली में होता है लेकिन इस बार यह समागम समालखा में होने जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here