Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur हरीश आनंद ने पिता की बरसी के उपलक्ष्य में रैडक्रास को भेंट...

हरीश आनंद ने पिता की बरसी के उपलक्ष्य में रैडक्रास को भेंट की पीपीई किटें और मास्क

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व समाज सेवक हरीश आनंद निवासी बहादुरपुर ने अपने पिता स्व. सुखदेव आनंद की बरसी पर जिला रैडक्रास सोसायटी को पीपीई किटें एवं मास्क भेंट किए। उन्होंने यह सामग्री सोसायटी के सचिव नरेश गुप्ता को सौंपी। इस अवसर पर हरीश आनंद ने कहा कि उनके पिता ने उन्हें बचपन से ही मानव सेवा एवं समाज सेवा की प्रेरणा दी थी। आज भले ही वे उनके बीच नहीं हैं लेकिन उनके आशीर्वाद से वे जितना हो सके सेवा कार्य करके खुद को धन्य समझते हैं।

Advertisements

हरीश आनंद ने कहा कि कोरोना वायरस से पैदा हुए इस संकट के समय में हमारी सरकारों और जिला प्रशासन के साथ-साथ सामाजिक, धार्मिक व अन्य संगठनों ने जरुरतमंदों की काफी मदद की है तथा हमारा भी फर्ज बनता है कि हम प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों में योगदान डालें।

इस अवसर पर श्री गुप्ता ने प्रशासन की मदद के लिए हाथ बढ़ाने के लिए हरीश आनंद के प्रयास का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अपने बड़े-बुजुर्गों की याद में समाज सेवा के लिए आगे आना उनके संस्कारों पर चलने का सूचक है तथा यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। इस मौके पर आर्टिटेक्ट रिपन हांडा भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here