Saturday, October 10, 2026
Home Hoshiarpur रयात-बाहरा में रोजगार मेला 15 नवंबर को

रयात-बाहरा में रोजगार मेला 15 नवंबर को

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। जिलाधीश ईशा कालिया ने जिला विकास व पंचायत विभाग को हिदायत करते हुए कहा कि मिशन तंदुरुस्त पंजाब के अंतर्गत गांवों में अधिक से अधिक पार्क स्थापित की जाएं। इसके अलावा गांवों में छप्पड़ों की सफाई भी यकीनी बनाई जाए। वे अलग-अलग विभागों के प्रमुखों के साथ बैठक कर रहे थे।

Advertisements

जिलाधीश ने स्वास्थ्य विभाग को हिदायत करते हुए कहा कि डेंगू के खात्मे के लिए अधिक से अधिक जागरु कता फैलाई जाए, ताकि जिला वासी सावधानियां बरत कर इस बीमारी से अपना बचाव कर सकें। उन्होंने नगर निगम व नगर कौंसिलों को भी सफाई व फागिंग यकीनी बनाने के निर्देश दिए। ईशा कालिया ने कहा कि पंजाब सरकार के घर-घर रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला होशियारपुर में बेरोजगार नौजवानों के लिए जिला प्रशासन की ओर से रयात-बाहरा इंजीनियरिंग एंड नैनो टेक्नालाजी होशियारपुर में 15 नवंबर को रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के बेरोजगार नौजवानों के लिए रोजगार प्राप्त करने का यह एक सुनहरी अवसर है।

– दो दर्जन से ज्यादा संस्थान करेंगे नौकरियों के लिए युवाओं का चयन

उन्होंने कहा कि मेले में दो दर्जन के लगभग संस्थान नौकरियों के लिए युवाओं का चयन करने के लिए आ रहे हैं। जिनमें सोनालिका इंटरनेशनल ट्रैक्टर, रिलायंस इंडस्ट्री, इंफोटेक हैल्थ केयर लिमिटेड, वर्धमान, जगदंबे फरनेस, ऊषा मार्टिन, जे.सी.टी चौहाल, ल्यूमिनस गगरेट, एस.बी.आई लाइफ इंश्योरेंस, आई.डी.बी.आई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस, रिलायंस जियो, पे.टी.एम, बैकटर फूड स्पेशलिस्ट, वुडनैस्ट फर्नीचर, रोकमैन इंडस्ट्री, एस.एस. कपूरथला आदि है।

जिलाधीश ने बताया कि जो नौजवान आठवीं, मैट्रिक, बारहवीं, ग्रैजुएशन, आई.टी.आई, बी.टैक, डिप्लोमा, बी.एड, ई.टी.टी, बी. फार्मेसी, डी. फार्मेसी, जी.एन.एम पास है वे इस रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। इस लिए उक्त योग्यता रखने वाले अधिक से अधिक नौजवान इस रोजगार मेले का हिस्सा बने। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा नौजवानों को रोजगार मुहैया करवाए जा सके। इसके लिए जिले में समय-समय पर रोजगार मेले आयोजित करवाए जाते हैं। ईशा कालिया ने कहा कि घर-घर रोजगार मुहिम के अंतर्गत पंजाब सरकार का उद्देश्य है कि नौजवानों को ज्यादा से ज्यादा नौकरी दी जाए। जिसके लिए पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर मुहिम चलाई जा रही है।

जिला स्तर पर भी प्रशासन की ओर से ज्यादा से ज्यादा नौजवानों को घर-घर रोजगार पोर्टल के अंतर्गत रजिस्टर्ड किया गया है। उन्होंने कहा कि जो नौजवान इस पोर्टल पर अपने आप को रजिस्टर्ड करवा लेते हैं उन्हें उनकी योग्यता के अनुसार विभिन्न नौकरियों के बारे में समय-समय पर जानकारी उपलब्ध करवाई जाती है ताकि वे अपनी योज्यता अनुसार नौकरी के लिए अप्लाई कर सकें। दूसरी तरफ रोजगार मेले को सफल बनाने के लिए एस.डी.एम. होशियारपुर अमरप्रीत कौर संधू ने अधिकारियों व अलग-अलग कंपनियों के साथ बैठक की। इस बैठक में अतिरिक्त सहायक कमिश्रर अमित सरीन के अलावा अन्य अधिकारी भी शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here