Sunday, October 11, 2026
Home Hoshiarpur हैवेल्स इंडिया लिमिटेड की तरफ से वॉटर हीटर मीट धूमधाम से संपन्न,...

हैवेल्स इंडिया लिमिटेड की तरफ से वॉटर हीटर मीट धूमधाम से संपन्न, डीलरों ने जताया विश्वास

होशियारपुर( द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू/ जतिंदर प्रिंस। हैवेल्स इंडिया लिमिटेड की तरफ से होटल अंबर रेजिडेंसी टांडा रोड में वॉटर हीटर मीट संबंधी कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस संबंधी जानकारी देते हुए पवन रिषी ने बताया कि होटल अंबर रेजिडेंसी टांडा रोड चौंक में हैवेल्स इंडिया लिमिटेड की तरफ से वॉटर हीटर मीट के कार्यक्रम का शुभारंभ इंटरनैशनल फेस रीडर व ज्योतिष चार्या लक्की स्वामी जी व उनके साथ साई साध्या व कांग्रेस जिला वाईस प्रधान रवि गुप्ता, जिला चेयरमैन एस.सी. सैल महिंदर सिंह मल्ल ने मुख्यातिथि के तौर पर शामिल होकर संयुक्त तौर पर ज्योति प्रज्वलित कर किया।

Advertisements

इस मौके पर ब्रांच मैनेजर रजनीश अरोड़ा द्वारा कंपनी के डीलरों को हैवेल्स कंपनी द्वारा बनाए गए उपकरणों के बारे में जानकारी देते हुए उनमें नई फिचरों संबंधी बताते हुए सभी उपस्थिति को इस मीट के सफल आयोजन तथा दीपावली की शुभाकमनाएं दी। इस अवसर पर सैकड़ों डीलरों द्वारा इस मीट में बढ़-चढक़र भाग लिया। इस मौके पर स्टेज सचिव की भूमिका अमरजीत सिंह ने बाखूबी निभाई।

इस अवसर पर ब्रांच मैनेजर रजनीश अरोड़ा, पंजाब हैड मनोज शर्मा, एरिया हैड अमरजीत सिंह, एरिया मैनेजर नरेश कुमार, मार्केटिंग मैनेजर नीरज कुमार, निक्का सैनी, प्रवीण सैनी आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here