Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur छात्र रुचि के अनुसार चयन करें कोर्स: चोपड़ा

छात्र रुचि के अनुसार चयन करें कोर्स: चोपड़ा

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशन्स छात्रों का भविष्य संवारने के लिए हमेशा प्रयास्त रहता है। इसी उद्देश्य से ग्रुप की ऊना रोड होशियारपुर ब्रांच में कैरियर-काउंसलिंग मीट का आयोजन किया गया। मीट के दौरान 11वीं तथा 12वीं कक्षा के 150 से अधिक छात्रों तथा उनके अभिभावकों ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान मुख्य मेहमान के रूप में ग्रुप के प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा पहुंचे, जिनका स्वागत स्कूल प्रिंसिपल उर्मिल सूद तथा स्टाफ की ओर से किया गया। इस मीट का मंतव छात्रों को हायर स्टडीज और उसके साथ संबंधित देश-विदेश में रोजगार के बारे में बताना था।

Advertisements

इस अवसर पर प्रो. इंद्रजीत सिंह, प्रो. एम.एल. मलहोत्रा ओर दिनेश ने छात्रों को अलग-अलग कोर्सेज जैसे बिजनेस ऑफ मैनेजमेंट, बी.एस.सी. इन कंप्यूटर साइंस, बी.बी.ऐ, बी.सी.ऐ, बी.बी.ई, बी.कॉम, एम.ई.एफ.टी, बी.एस.सी मास कम्युनिकेशन, बी.एस.सी. एम.एल.एस, बी.एस.सी एफ.टी, इंजीनियरिंग कोर्सेज, लॉ, फिजियोथेरेपी, फर्मेसी इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई। प्रो. चेयरमैन श्री चोपड़ा ने छात्रों के भविष्य के प्रति चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि युवा छात्रों के रुझान को समझते हुए और भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए सही गाइड किया जाए तो वह देश के निर्माण में बडा योगदान पा सकते हैं। इसके इलावा उन्होंने छात्रों को सेंट सोल्जर ग्रुप की मास्टर राजकंवर चोपड़ा स्कालरशिप स्कीम से भी अवगत करवाया गया। मीट को सफल बनाने में समूह स्कूल स्टाफ ने सहयोग दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here