
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। धर्म जागृति मंच की बैठक केशों मंदिर नई आबादी होशियारपुर में प्रभारी अशोक सूद की अध्यक्षता में की गई। जिसमें संस्था द्वारा किए जा रहे धार्मिक व सामाजिक कार्यों के बारे में चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संस्था के प्रधान कुलदीप सैनी ने कहा कि 9 दिसंबर को रोशन ग्राउंड होशियारपुर में जो अयोध्या में भगवान श्री राम के जन्म स्थान पर भव्य मंदिर निर्माण हेतु विशाल धर्मसभा हो रही है। उसके लिए धर्म जागृति मंच की तरफ से समाज के हर एक वर्ग के साथ संपर्क स्थापित किया जा रहा है और सभी से पूरा सहयोग भी मिल रहा है।

कुलदीप सैनी ने कहा कि हिंदू समाज व कार सेवकों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। हिंदू समाज अब अपने आराध्य प्रभु राम के लिए और प्रतीक्षा नहीं करेगा तथा हर हाल में अब मंदिर का निर्माण करवा कर रहेगे।
इस अवसर पर धर्म जागृति मंच के महासचिव पवन शर्मा, सचिव जसविंदर सैनी, कैशियर सोनू जोशी, कार्यकारिणी प्रधान मुख्तयार चंद, मंडल प्रधान विवेक भारद्वाज धर्म जागृति मंच संकीर्तन मंडल के प्रधान अनिल शर्मा, धर्म जागृति मंच नारी शक्ति की मंडल प्रधान ममता शर्मा, सुरेश कुमार, शुभकरण, सुरेंद्र सिंह, पवन कुमार, गुरमीत सिंह, जतिंदर सिंह, रवि वर्मा, शिवनंदन, देवराज, सुरजीत सिंह व तुलसी दास आदि मौजूद थे।











