
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के मोहल्ला न्यू जगतपुरा में दवाई लेने अमृतसर गए भाटिया परिवार के घर चोरों ने निशाना बनाते हुए वहां से नकदी, सोना व अन्य जरुरी सामान चोरी कर लिया। परिवार को इसकी जानकारी उस समय मिली जब सुबह पड़ोसियों ने उन्हें फोन करके बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। इसकी सूचना मिलते ही परिवार वहां से वापस आया और इस संबंधी पुलिस को सूचना दी गई। थाना सिटी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी थी।

सुरक्षा के दावों के विपरीत पुलिस सुस्त और चोर चुस्त, लोगों में दहशत का माहौल, शहर में पूरी तरह से चरमरा चुकी है सुरक्षा व्यवस्था: पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू
जानकारी अनुसार विजय कुमार भाटिया ने बताया कि वे कपड़े का काम करते हैं तथा वे अपनी पत्नी की दवाई लेने पिछले कल 12 जनवरी को अमृतसर गए थे। रविवार 13 जनवरी को उन्हें पड़ोसी ने फोन पर बताया कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं। इसकी जानकारी मिलते ही उन्होंने अपने बेटे जोकि गगरेट में कपड़े की दुकान करता है तो सूचना दी। वह अमृतसर से दोपहर करीब 1 बजे यहां पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि चौर उनके घर से करीब 80 हजार रुपये की नकदी, करीब 15-16 तोले सोना, कुछ अन्य सामान के अलावा 25-30 सूट चोरी करके ले गए हैं। थाना सिटी पुलिस प्रभारी गोबिंदर कुमार बंटी ने पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी थी।
इसकी सूचना मिलती ही विजय भाटिया के रिश्तेदार पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू भी मौके पर पहुंच गए थे। इस दौरान बिट्टू भाटिया ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के दावे करने वाली होशियारपुर पुलिस अपराध को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से शहर निवासियों में जहां पुलिस के प्रति रोष है वहीं वे डर के साये में दिन काटने को मजबूर हैं। आलम यह है कि लोग घर छोड़ दूर दराज किसी जरुरी काम जाने से भी कतराने लगे हैं। उन्होंने पुलिस उच्चाधिकारियों से अपील की कि होशियारपुर में चोरी व अन्य अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए गश्त बढ़ाई जाए।
पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू की तरफ से लोहड़ी और 26 जनवरी की हार्दिक बधाई
पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू की तरफ से लोहड़ी और 26 जनवरी की हार्दिक बधाई
Posted by The Stellar News on Saturday, January 12, 2019












