Tuesday, October 20, 2026
Home Latest डा. कुलदीप नंदा ने विधिपूर्वक संभाला कार्यभार, विधायक आदिया भी रहे मौजूद

डा. कुलदीप नंदा ने विधिपूर्वक संभाला कार्यभार, विधायक आदिया भी रहे मौजूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रधान डा. कुलदीप नंदा ने आज विधिपूर्वक प्रधानपद की जिम्मेदारी संभाली। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में डा. नंदा ने पदभार संभाला। इस मौके पर पूर्व जिला प्रधान एवं विधायक पवन कुमार आदिया ने विशेष तौर से पहुंचकर डा. नंदा को यह जिम्मेदारी सौंपी और उन्हें विश्वास दिलाया कि वे जिला कांग्रेस कमेटी के साथ हैं तथा उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी वे उसे हर हाल में पूरा करेंगे।

Advertisements

विधायक आदिया ने डा. नंदा को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार जन हितैषी योजनाएं लागू कर रही है तथा प्रदेश में एक बार फिर से खुशहाली लौट आई है।

इस अवसर पर सभी का धन्यवाद करते हुए डा. कुलदीप नंदा ने कहा कि वे सभी के सहयोग एवं साथ से कांग्रेस को और मजबूत बनाने के प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता कांग्रेस की रीढ़ हैं तथा इनकी संख्या बढ़ाने की तरफ विशेष ध्यान दिया जाएगा तथा कार्यकर्ताओं की समस्याएं दूर करवाई जाएंगी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेसी पार्षदों एवं उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं को कहा कि वे सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्य करें तथा पार्टी की विचारधारा को भी प्रचार करें ताकि पार्टी को और मजबूत किया जा सके तथा लोकसभा चुनावों में पार्टी बड़ी जीत दर्ज कर सके।

इस मौके पर सभी ने डा. कुलदीप नंदा को बधाई दी और अपना पूरा सहयोग उन्हें प्रदान करने का आश्वासन किया। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष रजनीश टंडन, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्षा तरनजीत कौर सेठी, पूर्व पार्षद कर्मवीर बाली, अमनदीप सिंह, सुमेश सोनी, संदीप नंडा, हरिराम, मुकेश डावर, सतवंत सिंह, रविलोचन, मदन दत्ता, सुखजिंदर सिंह, बलजीत राय, विक्की, नीरज, तेलू राम, अमृत सैनी, जैलदार जविंदर सिंह, प्यारे लाल सैनी, अवतार सिंह तारी, बलविंदर कौर, दीप भट्टी, विपन, संध्या रानी, पार्षद सुदर्शन धीर एवं सुरिंदर कुमार शिंदा, अमरजीत चौधरी, मनीष नागपाल, बलजीत, ओंकार सैनी व प्रेम सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here