Saturday, October 10, 2026
Home Latest गौरां गेट व कच्चा टोबा में गंदगी की भरमार, नगर निगम के...

गौरां गेट व कच्चा टोबा में गंदगी की भरमार, नगर निगम के प्रति लोगों ने जताया रोष

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: पुष्पिंदर। होशियारपुर के गौरां गेट व कच्चा टोबा मोहल्ला में लंबे समय से स्थाई तौर पर सफाई कर्मचारी न होने के चलते स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। मोहल्ला निवासी विवेक शर्मा ने बताया कि लंबे समय से मोहल्ले में स्थाई तौर पर सफाई कर्मचारी उपलब्ध नहीं है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि इस संबधी वार्ड पार्षद को कई बार शिकायत भी की लेकिन कोई भी कर्मचारी स्थाई तौर पर नहीं रहता। विवेक शर्मा ने कहा कि कर्मचारी न होने के चलते मोहल्ले में विभिन्न स्थानों पर कूड़े के ढ़ेर लगे रहते हैं और नालियां, गलियां भी गंदगी से भरी रहती है। बारिश के दौरान तो ओर भी परेशानी से गुजरना पड़ता है।

इस अवसर पर मोहल्ला निवासी शशि कुमार, विनोद कुमार, राहुल कपूर, सपना, अविनाश चंद्र, बंटी शर्मा व अन्य ने बताया कि उन्हें इस गंदगी भरे माहौल से निजात दिलवाई जाए और स्थाई तौर पर कर्मचारी नियुक्त करने की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here