Sunday, October 18, 2026
Home Latest कार्यकर्ताओं ने की बैठक: संतोष चौधरी को कांग्रेस प्रत्याशी घोषित करने की...

कार्यकर्ताओं ने की बैठक: संतोष चौधरी को कांग्रेस प्रत्याशी घोषित करने की उठाई मांग

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लोकसभा चुनाव को अब कुछ ही समय शेष बचा है तथा ऐसे में कांग्रेस पार्टी हाईकमान को चाहिए कि वे कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए जल्द से जल्द पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं जनता की सेवक संतोष चौधरी को प्रत्याशी घोषित करे ताकि कार्यकर्ता और भी निष्ठा एवं मेहनत के साथ चुनाव मैदान में डट सकें। उक्त मांग एक बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की।

Advertisements

इस मौके पर विशेष तौर से पहुंचे रोहित खुल्लर ने कहा कि केन्द्रीय राज्य मंत्री रहते हुए संतोष चौधरी ने अपने हल्के के साथ-साथ देश के विभिन्न भागों में जो विकास कार्य करवाए हैं, उनके चलते ही आज कांग्रेसी कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि इलाका निवासी भी संतोष चौधरी जी को अपने प्रत्याशी के तौर पर देखना चाहते हैं। इसलिए उनके द्वारा बैठकों का सिलसिला तेज कर दिया गया है और जनता की एक ही मांग है कि श्रीमती चौधरी को प्रत्याशी के तौर पर घोषित किया जाए, क्योंकि पिछले लोकसभा चुनावों में उन्हें टिकट न दिए जाने से जनता में रोष था और इसके चलते ही पार्टी को इस सीट से हाथ धोना पड़ा था। इसलिए इस बार किसी भी तरह का जोखिम न लेते हुए जनता एवं कार्यकर्ताओं के दिल की आवाज को पार्टी हाईकमान को सुनते हुए श्रीमती चौधरी के नाम पर मोहर लगा देनी चाहिए।

इस अवसर पर नरिंदर सिंह, संतोख सिंह, सतवंत सिंह, मनजीत सिंह, कृपाल सिंह, अमपाल, सुरिंदर सिंह, सतविंदर कौ, सुरेश रानी, कमलेश रानी, रजनी, सुमन कुमारी, जसविंदर कौर, बलविंदर कौर, रवी कुमार, करन कुमार एवं सागर रिशी राज मौजूद थे, ने पार्टी हाईकमान से अपील की कि वे कांग्रेसी प्रत्याशी के तौर पर सतोष चौधरी के नाम की जल्द से जल्द घोषणा करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here