Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने श्रीराम लीला कमेटी को भेंट किया 10 लाख...

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने श्रीराम लीला कमेटी को भेंट किया 10 लाख का चैक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री उद्योग एवं वाणिज्य सुन्दर शाम अरोड़ा ने श्रीराम लीला कमेटी होशियारपुर को श्रीराम लीला मैदान में श्रद्धालुओं के बैठने के लिए सीढिय़ां बनाने के लिए 10 लाख रुपये का चैक भेंट किया। इस मौके पर श्री अरोड़ा ने श्री राम लीला कमेटी भारतीय संस्कृति से जुड़े सबसे बड़े त्यौहार दशहरा पर्व को पिछले लंबे समय से मनाती आ रही है, जोकि उत्तर भारत का दूसरा सबसे बड़ा महोत्व है और इसे देखने के लिए देश विदेश से लोग पहुंचते हैं।

Advertisements

इसलिए उन्होंने इस दशहरा महोत्सव पर मेला देखने आने वाले श्रद्धालुओं के बैठने के लिए सीढिय़ां बनाने हेतु ग्रांट की घोषणा की थी, जोकि सरकार ने जारी कर दी है। उन्होंने कमेटी पदाधिकारियों से कहाकि वे कार्य को अपनी देखरेख में पूरा करवाएं तथा जरुरत पडऩे पर कमेटी की मांग पर सरकार से और ग्रांट जारी करवाई जाएगी। इस मौके पर श्रीराम लीला कमेटी के अध्यक्ष शिव सूद ने श्री अरोड़ा का ग्रांट का चैक भेंट करने के लिए कमेटी की तरफ से उनका धन्यवाद व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्य सभी के सहयोग से पूर्ण होते हैं तथा श्री अरोड़ा द्वारा दी गई ग्रांट से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काफी कार्य होगा। इस अवसर पर सचिव प्रदीप हांडा, अरुण गुप्ता, राकेश सूरी, राकेश डोगरा, हरीश आनंद, डा. बिन्दुसार शुक्ला, वरुण कैंथ, बोबी तनेजा, कुनाल, सुभाष अग्रवाल, तरसेम लाल मोदगिल, सुनील कुमार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here