पांच करोड़ घरों में भाजपा का झंडा फहराने का लक्ष्य: केंद्रीय मंत्री सांपला

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ‘मेरा परिवार, भाजपा परिवार’ अभियान के अंतर्गत केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने भाजपा का झंडा फहरा इस मुहिम की होशियारपुर में शुरूआत की। इस दौरान उनके साथ भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पी.एम मोदी जरूरतमंदों की सेवा जारी रखने में सक्षम बनाने के लिए पूर्ण बहुमत की सरकार बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वह देश के विभिन्न स्थानों पर जिन भी कौनों में गए हैं तो उन्होंने देखा है कि लोग चट्टान की तरह नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं। श्री सांपला ने कहा कि मैंने लोगों की आंखों में पीएम मोदी के लिए प्रेम देखा है। उन्होंने कहा कि कई कार्यकर्ता उनसे महागठबंधन के बारे में पूछते हैं।

Advertisements

सांपला ने कहा कि वह कहना चाहते हैं कि लोकसभा चुनाव में इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। श्री सांपला ने बताया कि ‘मेरा परिवार, भाजपा परिवार’ अभियान के अंतर्गत भाजपा की योजना पांच करोड़ घरों में भाजपा का झंडा फहराने और 20 करोड़ मतदाताओं का समर्थन हासिल करने की योजना है। यह अभियान 2 मार्च तक चलेगा। श्री सांपला ने कहा कि भाजपा का झंडा विकास, विश्वास और राष्ट्रीयता का प्रतीक है और दर्शाता है कि मोदी युग में कैसे तुष्टीकरण, जातिवाद और परिवारवाद खत्म हो रहा है। उन्होंने बताया इसके अलावा ‘मेरा परिवार भाजपा परिवार’ मुहिम के अंतर्गत जिला और मंडल, ब्लाक लेवल पर सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के आवास पर झंडा व स्टीकर लगाए जाएंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता विजय अग्रवाल, डा. रमन घई, एडवोकेट डी.एस बागी, हनी सूद के अलावा अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here