Sunday, October 4, 2026
Home Politics बेहतर व उच्च गुणवत्ता के इलाज के लिए खोले जा रहे हैं...

बेहतर व उच्च गुणवत्ता के इलाज के लिए खोले जा रहे हैं जनऔषधि केंद्र: सांपला

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधान मंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना दिवस के मौके एक सैमीनार सिविल अस्पताल के नर्सिंग स्कूल में एस.डी.एम मेजर अमित सरीन व सिविल सर्जन रेणू सूद की अध्यक्षता में करवाया गया। इस समागम में केंद्रीय मंत्री विजय सांपला मुख्य मेहमान के तौर पर उपस्थित हुए। इस सैमीनार का आगाज श्री सांपला ने ज्योति प्रज्जवलित करके किया।

Advertisements

इस दौरान सेहत विभाग की तरफ से डी.एच.ओ. डा. सेवा सिंह, सहायक सिविल सर्जन डा. पवन कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद थे। सैमीनार को सम्बोधित करते केंद्रीय मंत्री श्री सांपला ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री की तरफ से लोगों के लिए बेहतर और उच्च गुणवत्ता के इलाज के लिए जनऔषधि केंद्र खोलें जा रहे हैं, तांकि गरीब व मध्यम वर्ग के लोग इलाज से वंचित न रह सके। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के जनऔषधि केंद्रों में 800 प्रकार की सस्ती दवाईयां मिलती है जो बाजार से 50 से लेकर 80 प्रतिशत तक सस्ती है।

उन्होंने बताया इन दवाईयों में शुगर, बी.पी, कैलोस्टाल को कम करने वाली दवाई के अलावा हार्ट की दवाई भी मिलती हैं। यह दवाएँ के मिलने साथ मरीजों को वित्तीय तौर और बहुत लाभ हुआ है। उन्होंने बताया कि आज देश के पी.एम. नरेंदर मोदी द्वारा 7 मार्च को जनऔषधि दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सिविल अस्पताल में पी.एम. नरेंदर मोदी का जनऔषधि लाभार्थियों के साथ लाईव प्रसारण भी दिखाया गया। श्री सांपला ने बताया कि भारत सरकार द्वारा आयूषमान योजना के अंतर्गत हर नागरिक का पांच लाख का सेहत बीमा किया जा रहा है ताकि लोगों को बीमारी के समय में आर्थिक हालातों से न लडऩा पड़े। लेकिन इस योजना को देश के बाकी राज्यों में लागू कर दिया गया है लेकिन पंजाब की कांग्रेस सरकार इसे भी लागू करने में आनाकानी कर रही है।

उन्होंने कहा पंजाब सरकार ही केंद्र की योजनाओं का लोगों को सही लाभ नहीं देने दे रही। उन्होंने कहा ये सब तभी हो पाया है जब केंद्र सरकार की नीयत साफ है और लोगों के देने के लिए बढिय़ा नीतियां बनाई है। उन्होंने कहा जैनरिक व एथिकल दवाईयों में कोई अंतर नहीं हैं। सैमीनार में एस. डी. एम. अमित सरीन की तरफ से जन औषधि के अंतर्गत मिलने वाली दवाएँ बारे उपस्थित स्टाफ को लोगों को जागरूक किया। सिविल सर्जन रेणू सूद ने बताया होशियारपुरव दसूहा में चल रहे केंद्रों के बारे जानकारी दी और बताया कि इस के साथ मरीजों को बहुत लाभ हो रहा है। इस दौरान रजेश कुमार सूरी जोनल लाईसिंग अर्थाटी और डा. रमन घई विचार रखें। इस मौके डा. अमरजीत लाल, मोहम्मद आसिफ, परशोतम लाल, गुरजीश, विजय अग्रवाल, अशेक कुमार के अलावा अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here