तीन दिवसीय वार्षिक निरंकारी सन्त समागम प्यार एवं शान्ति के संदेश के साथ संपन्न

01
नई दिल्ली। तीन दिवसीय 69वां वार्षिक निरंकारी संत समागम विश्व को प्यार और शान्ति का संदेश देते हुए दिल्ली में सपन्न हो गया। सद्गुरु माता सविन्दर हरदेव जी महाराज ने कहा कि यह समागम शामियानों का एक सुन्दर नगर दिखाई दे रहा था जहां रहने वाला प्रत्येक श्रद्घालु भक्त प्यार और परस्पर सहयोग की भावना से युक्त था। उन्होंने समागम में स िमलित प्रत्येक भक्त को इस संदेश को विश्व के कोने-कोने में फैलाने का आह्वान किया। उक्त जानकारी होशियारपुर की मुखी माता सुभदरा देवी, गढ़दीवाला के मुखी मोहन लाल जी ने दी। उन्होंने बताया कि सद्गुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के निधन के उपरान्त सद्गुरु माता सविन्दर जी की पावन अध्यक्षता में यह प्रथम सन्त समागम था। समागम बाबा जी की स्मृति को समर्पित किया गया था। विषय था – मानवीयता, एक समर्पित स$फर। देश व दूरदेशों से बड़ी संया में श्रद्घालु भक्त आये। सभी जहां बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के प्रति अपन कृतज्ञता व्यक्त कर रहे थे वहीं आज के सद्गुरु माता सविन्दर हरदेव जी महाराज के दर्शन कर के अपने आपको धन्य समझ रहे थे। सद्गुरु माता जी ने कहा कि बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने ईश्वर बोध के साथ-साथ ज्ञान के उजाले से युक्त होकर आध्यात्मिक जीवन प्रदान किया।

Advertisements

05

बाबा जी द्वारा आध्यात्मिक जागृति एवं सामाजिक जीवन के उत्थान के लिए किए गए प्रयास, देश व दूरदेशों में की गई कल्याण यात्राएं और मानवता के कल्याण के लिए किया गया महत्वपूर्ण योगदान एक चलचित्र द्वारा प्रदर्शित किया गया। फिल्म के दौरान उपस्थित भक्तजन भावुक हो गए और कई बार उनकी आंखों से अश्रु छलक गए। ये विशेष फिल्म संत निरंकारी स्टूडियो द्वारा सूफी कलाम पर निर्मित की गई थी। समागम के समापन सत्र में एक कवि स मेलन का आयोजन किया गया जिस में देश के विभिन्न प्रांतों व दूरदेशों से आये मिशन के लगभग 30 कवियों ने भाग लिया। कवियों ने अपनी-अपनी भाषा में कवि समेलन के मु य विषय- ‘कर्ज़ चुकाया ना जाए, हरदेव तेरे अहसानों का’ पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। कविजनों ने हिन्दी, पंजाबी, अंग्रेकाी, गुजराती, भोजपूरी, मुल्तानी एवं हरियाणवी भाषाआें में रचनाएं प्रस्तुत की। केन्द्रीय योजना एवं सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्री खेम राज चड्ढा जी और संत निरंकारी मण्डल के महासचिव एवं समागम संयोजक श्री वी$डी$ नागपाल जी ने संत समागम के लिए प्रेरणा एवं मार्ग दर्शन के लिए सद्गुरु माता सविन्दर हरदेव जी महाराज का आभार व्यक्त किया। श्री नागपाल जी ने कहा कि सद्गुरु माता जी प्रति दिन प्रात: और दोपहर के बाद और कई बार देर रात को भी समागम स्थल पर आते और हमारा मार्ग दर्शन करते और श्रद्घालु भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करते। आप एक-एक टेन्ट में जाते और सुनिश्चिित करते कि बाहर से आने वाले श्रद्घालु भक्त आराम से ठहर सकें। श्री खेम राज चड्ढा जी और श्री नागपाल जी ने विभिन्न सरकारी विभागों एवं दिल्ली नगर निगम के प्रति उनके द्वारा सहयोग एवं समागम हेतु दिये गये स्थान और बिजली, पानी इत्यादि सुविधाआें के लिए आभार व्यक्त किया। पिछले वर्षों की भांति अनेक विशिष्ट महानुभाव सद्गुरु माता जी के आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु समागम में आये। एेसा प्रतीत होता है कि सद्गुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के प्रति उनके हृदय में प्यार भी है और वे मिशन के संदेश से भी प्रभावित हैं। इनमें उपमुय मंत्री दिल्ली सरकार, श्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री श्री सत्येन्द्र जैन, केन्द्रीय मंत्री डॉ$ हर्षवर्धन, राज्य मंत्री श्री विजय सांपला, सैयद शाहनवाज़ हुसैन, श्री सुभाष सचदेवा, श्री बलबीर सिद्घू विधायक मोहाली एवं हिन्दू विश्व परिषद के श्री दिनेश कुमार स िमलित थे। गांधी ग्लोबल फेमली के उपाध्यक्ष श्री एस$पी$वर्मा एवं उनके संगठन के लगभग 30 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल आया। उनके पास एक बैनर था जिसमें लिखा था – विश्व शांति के लिए बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के योगदान के प्रति आभार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here