भाजपा महिला मोर्चा मुकेरियां में आयोजित महिला सम्मेलन में भाग लेने के लिए रवाना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। प्रदेश भाजपा की तरफ से लोकसभा चुनावों की तैयारियों के लिए मातृ शक्ति का आशीर्वाद लेने के लिए भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश स्तरीय महिला सम्मेलन आज 29 मार्च को मुकेरियां में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें होशियारपुर से जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा मीनू सेठी के नेतृत्व में भारी संख्या में महिलाएं भाग लेने के लिए रवाना हुई। इस मौके पर पार्षद व महिला मोर्चा अध्यक्षा मीनू सेठी ने बताया कि 2019 के लोकसभा चुनावों में मातृ शक्ति अहम योगदान देगी। प्रत्येक घर की रसोई तक मोदी सरकार की नीतियों को पहुँचाकर 19 मई को भाजपा के पक्ष में प्रचार किया जाएगा।

Advertisements

इस दौरान मीनू सेठी ने बताया कि मुकेरियां में आयोजित महिला सम्मेलन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक, पँजाब लोकसभा चुनाव प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु और प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा रीना जेटली का मार्गदर्शन भी मिलेगा। मीनू सेठी ने बताया कि जिले की बड़ी संख्या में महिलाएं इस सम्मेलन में भाग लेने जा रही है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मोदी सरकार के प्रति महिलाओं का काफी लगाव है।

इस दौरान मीनू सेठी ने बताया कि होशियारपुर के महिला मोर्चा ने यह प्रण किया है कि वे नरेद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने तक आराम से नहीं बैठेंगी। इस अवसर पर जसवीर कौर, वरिंदर कौर, त्रिशला, मंजू, प्रवीण, विजयलक्ष्मी, विमला, गुरदेव कौर, आशा, रामावती, मंदीप, शांति, दामिनी, बनारसी, रक्षा, शकुंतला, हरबंस कौर, कमला, कृपाल कौर, मोहिंदर कौर आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here