Tuesday, October 20, 2026
Home Latest सुमंत आनंद वार्ड 3 से कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त, एडवोकेट मरवाहा ने की...

सुमंत आनंद वार्ड 3 से कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त, एडवोकेट मरवाहा ने की नियुक्ति

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहरी कांग्रेस की एक बैठक वार्ड 3 बहादुरपुर में आयोजित की गई। इस मौके पर शहरी कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट राकेश मरवाहा विशेष तौर से उपस्थित हुए। बैठक को संबोधित करते हुए एडवोकेट मरवाहा ने वार्ड निवासियों से उनकी समस्याएं सुनी और चुनाव उपरांत उनके हल का आश्वासन दिया।

Advertisements

इस मौके पर उन्होंने सुमंत आनंद को वार्ड-3 का प्रधान नियुक्त किया। उन्होंने सुमंत से कहा कि वह अपने इलाके के विकास एवं पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करें ताकि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में इलाके से बड़ी जीत प्राप्त कर सके। इस मौके पर पार्षद सुरिंदर सिद्धू, कमल भट्टी, गौरव गौरा, पंडित भगवती प्रसाद, अनिल शर्मा, सतवीर, मदन सैनी, रोहित सैनी, नितिन सैनी, प्रिंस सैनी, कार्तिक खोसला, मोंटी शर्मा, आशीष सूरी, रोहित शर्मा, राघव शर्मा, लाडी सैनी, निखिल एवं पंकज आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here