Monday, October 26, 2026
Home Education सेंट सोल्जर: बच्चों ने विभिन्न तरह के सलाद बनाकर किया अपनी प्रतिभा...

सेंट सोल्जर: बच्चों ने विभिन्न तरह के सलाद बनाकर किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

गढ़शंकर (द स्टैलर न्यूज़)। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल गढ़शंकर में सलाद मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्कूल प्रिंसिपल शैली भल्ला के नेतृत्व में आयोजित इस इंटर हाऊस प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने सलाद पत्ता, सलाद मक्का और सलाद क्रीम इत्यादि विभिन्न तरह के सलाद बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर विद्यार्थियों को कच्ची सब्जी ओर सब्जियों को पका कर दोनों तरह से सलाद बनाने व सलाद सजाने की विविध प्रकार की पद्यतियों के बारे में जानकारी दी गई।

Advertisements

प्रतियोगिता में छत्रपति शिवाजी हाऊस के टीम मैंबर नवदीप कौर, अलीशा, कमलप्रीत कौर, सुमनदीप कौर तथा संजना ने पहला स्थान प्राप्त किया। ऐसे ही गुरू गोबिंद सिंह हाऊस के टीम मैंबर सायमन, हिमांशी, प्रीति, इंशा तथा नवप्रीत ने दूसरा ओर महाराणा प्रताप हाऊस की टीम मैैंबर रिया, प्रिया, महिमा, रमणीक तथा तमन्ना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को सम्मानित करते हुए स्कूल डायरेक्टर सुखदेव सिंह ने बधाई दी। प्रिंसिपल भल्ला की ओर से विजेताओं को प्रमाण पत्र भी दिए गए। प्रतियोगिता को सफल बनाने में समूह स्कूल स्टाफ का योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here