शिक्षा के क्षेत्र में मील पत्थर साबित होंगे सामाजिक विज्ञान मेले: प्रिं. ओंकार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: डा. ममता। शिक्षा विभाग पंजाब के दिशानिर्देशों के तहत सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल ढोलवाहा में समाजिक विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इस मेले के माध्यम से बच्चों के बीच में समाजिक विज्ञान विषय के प्रति रूचि को बढ़ाना था। इस मेले में विद्यार्थियों ने मैडम रंजीत कौर, प्रीती बाला व तेजा सिंह की देखरेख में 30 माडल व चार प्ले रोल प्रदर्शित किए।

Advertisements

अध्यापिका प्रीति बाला ने बताया कि समाजिक विज्ञान विषय को अपनी रोजाना की जिंदगी के साथ जोडक़र विषय को बहुत ही सरल बनाया जा सकता है और विद्यार्थियों के बीच समाजिक विज्ञान विषय के भय को दूर किया जा सकता है। तेजा सिंह ने इस मौके पर कहा कि समाजिक विज्ञान विषय रटने की बजाए समझने का विषय है। यह हमारे इतिहास से जुड़ा हुआ है। इन मॅाडलों के जरिए विद्यार्थियों को विषय की जानकारी देना ज्यादा आसान है।

प्रिंसिपल ओंकार सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि आयोजन का उद्देश्य बच्चों में समाजिक विज्ञान के प्रति विशेष रूचि जगाना है ताकि इस दिशा में बच्चों का बौद्धिक विकास हो सके। स्कूल में करवाए समाजिक विज्ञान मेले में उन्होंने कहा कि प्रैक्टिकली मॉडल रचना के साथ समाजिक विज्ञान विषय के जटिल से जटिल अभ्यासों को भी याद किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मेलों का आयोजन आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में मील पत्थर साबित होंगे। इस मौके पर बढिय़ा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ भी उपस्थित था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here