Monday, October 19, 2026
Home Latest क्रिकेट में के.वाई.सी. जनौड़ी व बालीवाल में टांडा क्लब ने जमाया कब्जा

क्रिकेट में के.वाई.सी. जनौड़ी व बालीवाल में टांडा क्लब ने जमाया कब्जा

हरियाना (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रीति पराशर। बैसाखी के उपलक्ष्य में मंदिर कमेटी सिद्धेश्वर श्री बाबा श्रबण नाथ जी द्वारा करवाए जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच के.वाई.सी. क्लब जनौड़ी व वीरा क्लब जनौड़ी के बीच हुआ जिसमें के.वाई.सी. क्लब जनौड़ी ने टूर्नामेंट कप पर कब्जा जमाया। के.वाई.सी. क्लब का काका मैन ऑफ द सीरीज रहे।

Advertisements

बालीवाल मैच में टांडा क्लब ने जनौड़ी की टीम को हराकर बालीवाल टूर्नामेंट अपने नाम किया। मंदिर कमेटी के चेयरमैन अशोक डडवाल ने बताया कि 1 अप्रैल से शुरु हुए इस टूर्नामेंट में दूर-दूर से टीमों ने भाग लिया। प्रथम रही टीम को 10,000 रुपए नगदी तथा ट्रॉफी व द्वितीय स्थान पर रही टीम को 71 सौ रुपए तथा ट्रॉफी भेंट की गई।

खेलों के प्रति उत्साहित होना उन्नति का पहला कदम-डा. रवजोत

विजेताओं को इनाम बांटते हुए प्रसिद्ध समाज सेवी डा. रवजोत सिंह ने कहा कि युवा वर्ग का खेलों के प्रति उत्साहित होना स्वस्थ समाज की ओर उन्नति का पहला कदम है। उन्होंने मंदिर कमेटी की प्रशंसा करते हुए कहा कि कमेटी निरंतर समाज सेवा में लगी हुई है।

इस मौके पर हरजिंदर हरगढिय़ा, दीपक प्रभाकर, सरपंच सुलेंदर सिंह, अरविंद, जसवीर, कंवर गुलाब सिंह, वरुण, कुलदीप, कुलविंदर, सुजेश, मोहन, सतवीर, धर्मेंद्र, नरेंद्र शर्मा, रुप सिंह, लखन पाल, अनिल शर्मा, अजमेर, मोंटी, जौली रंजू, सोनू ठाकुर एवं अन्य भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here