Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur 14 किलो चूरा पोस्त व अवैध शराब सहित अस्लामाबाद का हैप्पी गिरफ्तार

14 किलो चूरा पोस्त व अवैध शराब सहित अस्लामाबाद का हैप्पी गिरफ्तार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: समीर सैनी/गिरीश ओहरी। थाना सदर पुलिस ने गुप्त सूचना पर चूरापोस्त की तस्करी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना सदर प्रमुख एस.आई. राजेश कुमार ने बताया कि थाना सदर से एस.आई. सेवा सिंह पुलिस पार्टी सहित गुप्त सूचना मिलने पर अजीत नगर स्थित करियाना की दुकान से आरोपी से 14 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया।

Advertisements

आरोपी की पहचान योगकरन उर्फ हैप्पी पुत्र बसंत सिंह निवासी अजीत नगर अस्लामाबाद के रुप में हुई है। पुलिस ने इसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट अधीन मामला दर्ज किया है। पुलिस रिमांड द्वारा आरोपी से पूछताछ दौरान उसकी करियाना की दुकान से 1,17000 मि.ली. अवैध शराब भी बरामद कर एक्साईज एक्ट अधीन मामला दर्ज कर किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here