Friday, October 30, 2026
Home Crime नशीले पदार्थ सहित बजवाड़ा कलां का राजा गिरफ्तार

नशीले पदार्थ सहित बजवाड़ा कलां का राजा गिरफ्तार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: समीर सैनी। 40 ग्राम नशीले पदार्थ सहित थाना सदर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। थाना सदर एस.आई. रजेश कुमार के निर्देशों पर एस.आई. सेवा सिंह पुलिस पार्टी सहित सतसंग घर बजवाड़ा के पास मौजूद थे।

Advertisements

नाकाबंदी दौरान एक युवक की तलाशी लेने पर उससे 40 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया। आरोपी की पहचान राजकुमार उर्फ राजा पुत्र कपिल देव निवासी बजवाड़ा कलां के रुप में हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here