
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। भाई घन्हैया जी चैरिटेबल ब्लड बैंक व अस्पताल, समीप गुरूद्वारा मिट्ठा टिवाणा, माडल टाउन होशियारपुर, में स्व. भुपिंदर सिंह पाहवा की याद में आंखों का मुफ्त चैकअप कैंप 1 मई दिन बुधवार को सुबह 10 से बाद दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।

इस दौरान प्रधान स. जसदीप सिंह पाहवा व सरप्रस्त महंत प्रितपाल सिंह सेवापंथी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि इस कैंप में आंखों के माहिर डा. नवनीत गुलजार सिंह चग्गर जरूरतमंद मरीजों की आंखों की जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि इस कैंप में मरीजों को दवाईयां एवं चशमें मुफ्त दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मरीजों की आंखों के ऑपरेशन आधुनिक फैको तकनीक से किए जाएंगे।
इस मौके पर प्रधान पाहवा व सरप्रस्त महंत प्रितपाल सिंह ने सभी जरूरतमंद शहरवासियों को इस कैंप में अधिक से अधिक संख्यां में पहुंचने की अपील की।












