लोकसभा क्षेत्र काँगड़ा-चम्बा से भाजपा प्रत्याशी किशन ने भरा नामांकन

इंदौरा(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: अजय शर्मा। भाजपा के कदावर नेता किशन कपूर ने लोकसभा क्षेत्र काँगड़ा चम्बा के लिए धर्मशाला में नामांकन भरा। इस मौके पर कई दिग्गज नेता उनके साथ थे। प्रैस वार्ता में उन्होंने कहा कि इस बार इतिहास रचा जाएगा बहुत बड़े अंतर के साथ इस बार भाजपा लोकसभा क्षेत्र से जीतेगी।

Advertisements

नशे के ऊपर प्रश्न पर किशन कपूर ने उत्तर दिया कि वह पहले से ही नशे के खिलाफ हैं और आगे भी वह इन पर कार्रवाई करते रहेंगे। नामांकन के बाद किशन कपूर अपने साथियों के साथ दाड़ी मैदान में गए यहाँ काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस मौके पर मंत्री सरवीण चौधरी, विपन सिंह परमार, राकेश पठानिया, अर्जुन सिंह ठाकुर, रीता धीमान, मनोहर धीमान आदि कई विधायक व पूर्व विधायक नामांकन के समय मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here