
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा-अकाली दल के सांझे उम्मीदवार सोम प्रकाश के पक्ष में वार्ड नंबर 24 में पार्षद बिक्रमजीत सिंह कलसी एवं अकाली नेता हरजीत सिंह मठारु की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार किया। इस दौरान घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करते हुए कलसी एवं मठारु ने लोगों को बताया कि केन्द्र में मोदी सरकार बनने से ही देश सुरक्षित हाथों में रह सकता है, क्योंकि प्रदेश में अकाली-भाजपा और केन्द्र में भाजपा सरकार के समय में ही प्रदेश व देश का विकास संभव हुआ है।

उन्होंने कहा कि मोदी की कुशल विदेश नीति के कारण आज विश्व स्तर पर देश की छवि में बहुत सुधार हुआ है और मजबूती आई है। आज कई देश भारत के साथ अपने संबंध और मजबूत बनाना चाहते हैं। इसके अलावा हर वर्ग के लिए नीतियां बनाकर विकास को प्राथमिकता दी है।












