Sunday, October 11, 2026
Home Education आई लीग एजुकेशन: चेयरमैन संजीव ने 10वीं व 12वीं कक्षा के मेधावी...

आई लीग एजुकेशन: चेयरमैन संजीव ने 10वीं व 12वीं कक्षा के मेधावी छात्रों को वितरित की 7 लाख की स्कालरशिप

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। आई लीग द्वारा संचालित स्थानीय जैम्स कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल, होशियारपुर में कक्षा 10वीं तथा 12वीं का पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। गत वर्षों 10वीं व 12वीं कक्षा परिणामों में शैक्षणिक श्रेष्ठता के लिए मौके पर 7,00,790 रूपये से ज्यादा की स्कालरशिप के चैक दिए गए। राम लुभाया मैमोरियल मैथ्स काम्प 2017 के विजेताओं को 83,000 के चैक वितरित किए गए।

Advertisements

आई लीग एजुकेशन के चैयरमैन संजीव वासल तथा सी.ई.ओ. राघव वासल ने विजेताओं के अभिभावकों की मौजूदगी में छात्रों को स्कालरशिप के चैक वितरित किए। आई लीग एजुकेशन के प्रधान के.के.वासल ने छात्रों को शुभकामनाएं दी। मौके पर आई लीग एजुकेशन के डायरैक्टर कोमोडोर आई.एल. स्याल भी मौजूद थे। जिले में 98 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान हासिल करने वाली तनवीर कौर को भी चैक देकर सम्मानित किया। आशिमा कपूर, गुनीत कौर, खुशी वर्मा, कोमल, अमृतजोत सिंह गिल, अर्नव अग्रवाल, सिमरन बांसल, अनु सैनी, मुस्कान गुप्ता, तनवी कौशल, युवराज सिंह संधू, अर्शप्रीत कौर, हरसिमरन कौर, रचणजीत सिंह, गगनप्रीत सिंह, उपिंदर सिंह सैनी तथा आशीष वर्मा को उनके बेहतरीन परीक्षा परिणामों के लिए स्कालरशिप के चैक दे कर सम्मानित किया।

बीते साल के 10वीं कक्षा के 9 से 9.8 के बीच सी.जी.पी.ए. लेने वाले छात्रों को भी ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। बच्चों के ज्ञान, नृत्य तथा अंग्रेजी में बोलने की प्रतिभा की तारीफ करते हुए अभिभावकों ने कहा कि इसका श्रेय स्कूल की बेहतरीन शिक्षा प्रणाली तथा अध्यापकों की मेहनत को जाता है। समारोह का आगाज बच्चों द्वारा सर्वधर्म वंदना से किया गया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत र्आकैस्ट्रा तथा नृत्य ने दर्शकों का मन जीत लिया। प्रिंसिपल वैशाली शर्मा ने स्कूल की उपलब्धियों का ब्यौरा देते हुए सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा अतिथियों का आभार प्रकट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here