Thursday, October 22, 2026
Home Education मून लाईट स्कूल: योगा एसोसिएशन की तरफ से कार्यक्रम आयोजित

मून लाईट स्कूल: योगा एसोसिएशन की तरफ से कार्यक्रम आयोजित

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। मून लाईट मार्डन स्कूल होशियारपुर में जिला योगा एसोसिएशन की तरफ से प्रिं. बृजमोहिनी के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisements

इसमें जिला योगा एसोसिएशन के मैनेजर चन्द्रबाला शर्मा और स्वामी ज्ञानानंद ने विशेष रूप में शामिल हुए। इस मौके पर संबोधन करते हुए अमित योगा गुरू ने बच्चों को योग के विभिन्न आसनों से होने वाले लाभों से अवगत करवाया और योगा अध्यापक अनिता जसवाल ने आसनों का प्रदर्शन किया।

स्वामी ज्ञानानंद ने बच्चों को योग से होने वाले शरीरिक मानसिक व अध्यात्मिक लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उन्हें 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here