Tuesday, October 27, 2026
Home Education श्री भगवान परशुराम सेना की अध्यक्षा विनीता ने किया मेधावी बच्चों को...

श्री भगवान परशुराम सेना की अध्यक्षा विनीता ने किया मेधावी बच्चों को सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री भगवान परशुराम सेना की तरफ से मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक कार्यक्रम जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम दौरान दसवीं व 12वीं की परीक्षा में बढिय़ा अंक लेने वाले बच्चों को घईयां मोहल्लें में आयोजित एक समागम दौरान सम्मानित किया गया। इस दौरान एस.ए.वी. जैन डे बोर्डिंग स्कूल की 10वीं की पलवी शर्मा ने 92 प्रतिशत और पारस शर्मा ने 86 प्रतिशत अंक तथा एस.डी. गल्र्ज सीनियर सैकेंडरी स्कूल की 12वीं की छात्रा प्रिया देवी जिसने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं को सम्मानित किया गया।

Advertisements

सम्मान समागम में श्री भगवान परशुराम सेना की महिला विंग की अध्यक्षा विनीता शर्मा ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा इन मेधावी विद्यार्थियों ने कड़े परिश्रम से यह मुकाम हासिल कर अपने स्कूल के साथ जिले का नाम भी रोशन किया है। इस दौरान विनीता शर्मा ने कहा मेधावी बच्चों को सम्मानित करने का एक मात्र उद्देश्य ये है कि इन बच्चों को देख कर दूसरे बच्चों में भी मेहनत करने व मैरिट में आने की भावना पैदा हो। ताकि दूसरे बच्चों की भांति वह भी मैरिट में आए और अपने अभिभावकों के साथ स्कूल व जिले का नाम रोशन करें।

उन्होंने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान हेमराज शंभू, कांता देवी, दर्शना देवी, प्रियंका वर्मा, सुनीता देवी, रजनी, मीनू, सरोज देवी, रेणू, आशा देवी, हमेश शर्मा, रजनी शर्मा, ऊषा शर्मा, सोनिया शर्मा, दिनेश कुमार, फूला देवी, मधु, बेबी के अलावा मोहल्ला घईयां के निवासी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here