Sunday, October 18, 2026
Home Latest अनुराग सिंह ठाकुर भी बने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टीम के सदस्य

अनुराग सिंह ठाकुर भी बने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टीम के सदस्य

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। देश में एन.डी.ए. की सरकार बनने पर शपथ ग्रहण समारोह दौरान हिमाचल प्रदेश से युवा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टीम के सदस्य बने। उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद ने शपथ ग्रहण करवाई।

Advertisements

अनुराग ठाकुर के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टीम में शामिल होने से पूरे हिमाचल में खुशी की लहर दौड़ गई है। लगातार तीसरी बार सांसद बने अनुराग ठाकुर की जीत के साथ ही उनके कैबिनेट का सदस्य बनने के कयास लगाए जा रहे थे और आज 30 मई को दिल्ली में जब उन्होंने शपथ ग्रहण की तो सभी के चेहरे खिल गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here