अनुराग के मंत्री बनने पर प्रदेश को मिलेगा बड़ा लाभ: धूमल

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर के मंत्री बनने से पूरे प्रदेश को फ़ायदा होगा। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने समीरपुर में अनौपचारिक बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर पूरे प्रदेश के लिए मंत्री बने हैं। इसका लाभ न केवल हमीरपुर जिले को होगा बल्कि पूरे प्रदेश को लाभ मिलेगा। उन्होंने उम्मीद ज़ाहिर की कि अनुराग ठाकुर पूरे प्रदेश को एक इकाई मानकर व पूरे देश की सेवा करने का संकल्प लेकर काम करेंगे।

Advertisements

धूमल ने इच्छा व्यक्त की कि अनुराग ठाकुर देश के भले व प्रदेश के लाभ के लिए काम करेंगे। आपको बता दें कि मोदी मंत्रिमंडल में अनुराग ठाकुर को केंद्रीय राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गयी है। इससे पहले जे.पी नड्डा मोदी मंत्रीमंडल में कैबिनेट मंत्री रहे। जेपी नड्डा को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाओं के बीच अनुराग ठाकुर को कैबिनेट मंत्री का पद मिलने की पूरी उम्मीद थी। फिर भी अनुराग को केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में मोदी मंत्रीमंडल में जगह मिलने से लोग ख़ुश हैं।

कार्यकर्ता व पदाधिकारी समीरपुर पहुँचकर अनुराग के पिता प्रेम कुमार धूमल को बधाईयाँ दे रहे हैं। उधर फ़ोन पर भी लगातार धूमल को बधाईयाँ मिल रही हैं। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, प्रदेश कैबिनेट के मंत्रियों प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह, सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा फ़ोन पर बधाई देने वालों में प्रमुख हैं। पूर्व मुख्य मंत्री धूमल ने कहा कि नरेंद्र मोदी तथा नई कैबिनेट बनने से सबका साथ सबका विकास होगा और लोगों का विश्वास भी मिलेगा। धूमल ने प्रधानमंत्री मोदी सहित सभी मंत्रियों को बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here