Sunday, October 4, 2026
Home Education सेंट सोल्जर: पूल पार्टी दौरान बच्चों को मिली गर्मी से राहत

सेंट सोल्जर: पूल पार्टी दौरान बच्चों को मिली गर्मी से राहत

होशियारपुर/माहिलपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: डा. ममता। बढ़ती गर्मी से नर्सरी विंग के नन्हें छात्रों को राहत देने के लिए सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल माहिलपुर में पूल पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें नर्सरी, के.जी और यू.के.जी के बच्चों ने भाग लिया। पार्टी का उद्घाटन स्कूल प्रिंसिपल सुखजिंदर कौर के द्वारा किया गया। पार्टी का आगाज छात्रों को वार्म अप एक्सरसाइज के साथ किया गया।

Advertisements

कैंप में छात्रों को कई प्रकार की गेम्स, क्ले मॉडलिंग, रैंप वाक आदि करवाई गई और ज्ञान बढ़ोतरी के लिए प्लेनेट वर्ल्ड तथा सी-एक्वैरियम आदि तैयार किये गए। इस अवसर पर छात्रों को गर्मी के मौसम में ज्यादा से ज्यादा फल खाने, फलों के फायदे के बारे में बताया गया। इस दौरान नन्हें छात्रों ने पूल पार्टी दौरान खूब आनंद लिया। प्रिंसिपल सुखजिंदर कौर ने छात्रों द्वारा बनाई चीजों की सराहना करते हुए उन्हें गर्मी से बचने की सलाह दी। कैंप को सफल बनाने में समूह स्टाफ ने सहयोग दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here