Tuesday, October 20, 2026
Home Education हिज़ एक्सीलेंट के सिकंद ने एम.बी.बी.एस. प्रवेश परीक्षा की पास, देश में...

हिज़ एक्सीलेंट के सिकंद ने एम.बी.बी.एस. प्रवेश परीक्षा की पास, देश में पाया चौथा स्थान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। हिज़ एक्सीलेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मैडिकल, नॉन मैडिकल एंड कॉमर्स होशियारपुर के छात्र सिकंदर विग ने जिपमर एंट्रेंस टेस्ट क्लियर कर पंजाब में पहला एवं देश में चौथा स्थान हासिल किया। जानकारी देते हुए डा. आशिष सरीन ने बताया कि मैडिकल के छात्रों के लिए +2 के बाद जिपमर की परीक्षा भारत में तीन मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में से एक है।

Advertisements

2019 कि प्रवेश परीक्षा में सिकंद विग ने पंजाब में पहले एवं देश में चौथे स्थान पर आकर अपने माता-पिता एवं इंस्टिट्यूट का नाम रोशन किया है। इससे पहले नीट के इम्तिहान मे भी सिकंद ने 41 वां स्थान प्राप्त किया था। इस मौके पर हिज़ एक्सीलेंट इंस्टिट्यूट के एम.डी डा. सरीन ने सिकंद विग को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं बाकी छात्रों को भी उसे उस से प्रेरणा लेने को कहा। इंस्टिट्यूट द्वारा कोटा एवं चंडीगढ़ स्टाइल कोचिंग होशियारपुर में उपलब्ध करवाने के कारण ही ऐसे बढिय़ा परिणाम आने मुमकिन हुए हैं। इस अवसर पर चंडीगढ़ फेकल्टी प्रो. के. गणेश भी सिकंद को बधाई देने विशेष रूप से पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here