Monday, November 16, 2026
Home Politics जनता का हक मारना बंद करे कांग्रेसी: मीनू सेठी

जनता का हक मारना बंद करे कांग्रेसी: मीनू सेठी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। केंद्र सरकार द्वारा फूड सेफ्टी एक्ट के तहत प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को राशन दिया जाना सुनिश्चित किया गया है। पंजाब में कैप्टन सरकार ने स्मार्ट कार्ड के जरिए राशन देने के लिए स्मार्ट कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू की है। लेकिन शहर होशियारपुर में इस प्रक्रिया का कांग्रेसीकरण हो रहा है। उक्त बातें जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष व पार्षद मीनू सेठी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही। श्रीमति सेठी ने कहा कि पहले तो खाद्य व आपूर्ति विभाग पर दबाव बना कर स्मार्ट कार्ड बनाने के सारे फार्म कांग्रेसी पार्षद व नेता ले गए। लेकिन पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद व मेयर शिव सूद के साथ सभी अकाली भाजपा पार्षद जिलाधीश से मिले तो उन्होंने इसका कड़ा संज्ञान लिया।

Advertisements

अब जब फार्म मिलने पर भाजपा पार्षद उस काम में सहयोग कर रहे है तो कांग्रेसी नेता लोगों को स्मार्ट कार्ड बनाने के नाम पर गुमराह कर रहे है। श्रीमति सेठी ने बताया कि उनके पास वार्ड वासी बार बसर आकर शिकायत कर रहे है कि वार्ड 13 की कांग्रेसी नेत्री स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा का नाम लेकर गुमराह कर रही है। वह लोगों से कह रही है कि जो भी भाजपा पार्षद को फार्म भर कर देगा उसके कार्ड नहीं बनाए जाएंगे। मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा सिर्फ हमारे काम करवाएंगे।

मीनू सेठी ने वार्डवासियों से अपील की है कि मंत्री अरोड़ा इस मामले पर गंभीरता से ध्यान दे और उनके नाम का दुरुपयोग करने वाले कांग्रेसी नेताओं पर करवाई करें। मैडम सेठी ने कहा कि मंत्री अरोड़ा सिर्फ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के विधायक नही,बल्कि होशियारपुर के विधायक है। गरीब परिवारों को राशन देने वाली केंद्रीय योजना का बिना किसी पक्षपात के गरीब लोगों को लाभ देने में सहायक हो और आपके नाम का गलत प्रचार कर लोगो में डर पैदा करने वाली कांग्रेसी नेत्री पर कारवाई हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here