बछवाड़ा के उप प्रमुख के इस्तीफे की पेशकश पर लगा विराम

logo latest

बछवाड़ा/बेगूसराय(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: राकेश कुमार। प्रखंड पंचायत समिति के उप प्रमुख के द्वारा इस्तीफे के ऐलान से बछवाड़ा का राजनीतिक तापमान काफी बढ़ गया है। राजनैतिक अस्थिरता के मद्देनजऱ ऐन मौके पर हीं लगभग 20 से ज्यादा पंसस एवं पूर्व जिला पार्षद रामोद कुंवर की पहल के बाद इस्तीफे की पेशकश पर विराम लगाया जा सका।

Advertisements

गौरतलब है कि उप प्रमुख सुशील कुमार उर्फ मल्ली राय नें मनरेगा एवं शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर 25 जून को इस्तीफे की पेशकश का ऐलान किया था। मगर, उपरोक्त गणमान्य की पहल से प्रखंड पंचायत समिति की बैठक से पिछले कल आपात बैठक में इस्तीफे की पेशकश रोकने को उप प्रमुख राजी हो गये। मनोबल की दौड़ में शामिल सदस्यों ने एक स्वर में आवाज लगाई कि उन्होंने निर्विरोध आपको चुना था तो फिर उनकी भावनाओं की कद्र करते हुए इस्तीफे की पेशकश पर विराम लगाया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here