Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur श्री शक्ति मंदिर में 1 अगस्त को होगा वार्षिक जागरण

श्री शक्ति मंदिर में 1 अगस्त को होगा वार्षिक जागरण

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। श्रावण माह के पहले माता चिन्तपूर्णी जी के नवरात्रे के उपलक्ष्य में श्री शक्ति मंदिर (केशो मंदिर) होशियारपुर में भक्त केशो राम एंड पार्टी (संस्थापक स्व. भगत केशो राम जी) की तरफ से 75वां वार्षिक श्री शक्ति विशाल जागरण 1 अगस्त दिन वीरवार को आयोजित किया जा रहा है।

Advertisements

कार्यक्रम संबंधी जानकारी देते हुए प्रधान सुरिंदर कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस जागरण में कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा, अविनाश राय खन्ना, जिलाधीश ईशा कालिया, अतिरिक्त जिलाधीश हरप्रीत सिंह सूदन, एस.डी.एम. मेजर अमित सरीन, पुलिस कप्तान गौरव गर्ग, तीक्ष्ण सूद, विधायक पवन आदिया, विधायक अरूण डोगरा शिव सूद, कमल चौधरी, पूर्व विधायक धर्मपाल सभ्रवाल, प्रधान कांग्रेस कमेटी डा. कुलदीप नंदा भी विशेष तौर से शिरकत करेंगे।

उन्होंने बताया कि अमृतसर से लविश एंड पार्टी, जालंधर से ज्योति शर्मा एंड पार्टी तथा पठानकोट से कुमार सोनू एंड पार्टी महामाई की महिमा का गुणगान करके श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। संस्था के प्रधान सुरिंदर कुमार अग्रवाल ने शहर वासियों से अपील की कि इस जागरण में बढ़चढ़ कर भाग लें तथा महामाई का आशीर्वाद प्राप्त करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here