Saturday, October 10, 2026
Home Hoshiarpur अज्ञात व्यक्ति ने दम तोड़ा, पहचान के लिए सिविल अस्पताल के शव...

अज्ञात व्यक्ति ने दम तोड़ा, पहचान के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। थाना सिटी पुलिस होशियारपुर के प्रभारी तलविंदर कुमार ने बताया कि गत माह 24 को एक अज्ञात व्यक्ति जिसकी उम्र करीब 45 साल कद लगभग 5 फुट 7 इंच है को 108 एम्बुलेस द्वारा सरकारी अस्पताल दाखिल करवया गया था, जिसकी बाद में मौत हो गयी। एम्बुलेंस कर्मियों ने बताया था कि उक्त अज्ञात व्यक्ति को उन्होंने घण्टाघर से बेहोशी की हालत में उठाया था।

Advertisements

जिसकी सूचना अस्पताल द्वारा थाना सिटी पुलिस को दी गयी थी। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान के लिए शव को सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा। उन्होंने अपील की कि अगर कोई इस व्यक्ति को जानता हो तो वे पुलिस को इस संबंधी सूचना दे ताकि इसे इसके वारिसों तक पहुंचाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here