Tuesday, October 20, 2026
Home Education सेंट सोल्जर: आई.टी.बी.पी जवानों को राखी बांधकर छात्राओं ने मनाया रक्षा बंधन

सेंट सोल्जर: आई.टी.बी.पी जवानों को राखी बांधकर छात्राओं ने मनाया रक्षा बंधन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। प्यार, स्नेह, विश्वाश का प्रतीक पर्व राखी सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा इंडो-तिब्बतीयन बॉर्डर पुलिस फोर्स के वीर-जवानों को राखी बांधकर मनाया गया। इस अवसर पर ग्रुप के वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा तथा 200 के करीब छात्राओं ने आई.टी.बी.पी के कमांडेंट सिद्धार्थ कुमार और डिप्टी कमांडेंट नितेश शर्मा और बड़ी संख्या में आई.टी.बी.पी के वीर-जवान उपस्थित थे।

Advertisements

सेंट सोल्जर ग्रुप की छात्राओं ने वीर-जवानों के माथे पर तिलक और कलाई पर सुंदर राखी सजाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। वीर-जवानों ने छात्राओं के सिर पर हाथ रखकर हमेशा उनकी सुरक्षा करने का वचन दिया। श्रीमती चोपड़ा, कमांडेंट सिद्धार्थ कुमार और डिप्टी कमांडेंट नितेश शर्मा ने सभी को राखी के पर्व की बधाई देते हुए युवाओं को सभी पर्व प्यार और सद्भावना के साथ मनाते हुए विशव शांति में योगदान डालने को कहा। इस अवसर पर चोपड़ा ने कमांडेंट सिद्धार्थ कुमार को छात्राओं द्वारा बनाई गई बड़ी हैंडमेड राखी भी सौंपी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here