Wednesday, November 18, 2026
Home Hoshiarpur जंगली जीव सुरक्षा विभाग ने ब्यास दरिया में छोड़ी एक लाख मछली...

जंगली जीव सुरक्षा विभाग ने ब्यास दरिया में छोड़ी एक लाख मछली की पूंग

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। प्रिंसिपल चीफ़ कंजर्वेटर आई एफ़ एस कुलदीप कुमार के दिशा निर्देशों अधीन वन तथा जंगली जीव सुरक्षा विभाग के होशियारपुर मंडल की ओर से आज ब्यास दरिया में मछलियों के री स्टॉक के लिए एक बार फिऱ एक लाख पूंग छोड़ा गया। डीएफओ वाइल्ड लाइफ़ गुरशरण सिंह सैनी के दिशा निर्देशों अधीन विभाग की टीम में रेंज अफसर राजिंदर कुमार, ब्लाक अफ़सर हरजिंदर सिंह, नवजोत कौर, इंचार्ज तलवाड़ा बीट रविशेर सिंह, टांडा बीट इंचार्ज विवेक कुमार, वन गार्ड रड़ा मंड, भेटा पत्तन, टांडा श्री हरगोबिंदपुर टी पॉइंट इलाके में ब्यास दरिया में पूंग छोड़ा।

Advertisements

इस दौरान डीएफओ गुरशरण सिंह ने बताया कि पिछले साल एक मिल की ओर से ब्यास के पानी के विषैला हो जाने के कारण मछलिओं का काफी नुक्सान हुआ था जिसकी पूर्ती के लिए पिछले साल से सरकार के निर्देशों पर मछलियों के री स्टॉक के लिए पांच लाख पूंग दरिया में छोड़ा था इस साल भी विभाग की ओर से पांच लाख पूंग छोड़ा जाएगा। जिसके तहत अभी तक चार लाख पूंग दरिया में छोड़ा जा चुका है। इसके साथ दरिया में जीव संतुलन बरकरार रहेगा। इस दौरान इलाके के गांवों के लोग भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here