Tuesday, October 20, 2026
Home Latest उपलब्धि: कार्तिके शर्मा ने तैराकी के तीनों मुकाबलों में जीता गोल्ड

उपलब्धि: कार्तिके शर्मा ने तैराकी के तीनों मुकाबलों में जीता गोल्ड

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से करवाए गए तैराकी मुकाबले में सेंट जोसफ स्कूल होशियारपुर के नौवीं कक्षा के छात्र कार्तिके शर्मा ने अपने भार वर्ग के तीनों मुकाबलों में गोल्ड मैडल जीतकर स्कूल व शहर का नाम रोशन किया है। कार्तिके ने 100 मीटर बैकस्ट्रॉक में गोल्ड, 50 मीटर बैकस्ट्रॉक में गोल्ड तथा 50 मीटर फ्री में भी गोल्ड मैडल जीता है।

Advertisements

इस जीत के साथ ही कार्तिके का चयन पंजाब स्तरीय होने वाले मुकाबलों के लिए किया गया है। इसके अलावा कार्तिके का चयन आई.सी.एस.ई. बोर्ड की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जोकि 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक बैंगलोर में आयोजित होने जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here