कर्मचारियों पर दमनकारी नीतियां अपना रही प्रदेश सरकार: दीपक शर्मा

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। एक पुलिस कांस्टेबल के स्थानांतरण के लिए 8-8 विधायक सिफारिश करते हैं और सरकार के निर्णय को माननीय उच्चन्यायालय रद्द करता है। इससे ये सिद्ध होता है कि प्रदेश में भाजपा सरकार कर्मचारियों के साथ दमनकारी नीतियां अपना रही है और उनका शोषण कर रही है जिसका कांग्रेस पार्टी कड़ा विरोध करती है।ये प्रतिक्रिया प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा ने आज यहां जारी एक बयान में दी।

Advertisements

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सरकार जहां ईमानदार अफसरों और कर्मचारियों को तंग कर रही है वहीं एक विचारधारा विशेष से जुड़े भ्रष्ट लोगों को मलाईदार पोस्टिंग देने का खेल चल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मूकदर्शक बन कर तमाशा देख रहे हैं और भ्रष्ट अफसरशाही लॉबी सरकार पर हावी हो चुकी है। सरकार अनुभवहीनता का शिकार हो गयी है। उन्होंने कहा कि आर्थिक मंदी से व्यापारी वर्ग की कमर टूट चुकी है। खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं। प्याज के बढ़ते दामों पर मुख्यमंत्री कहते हैं कि प्याज मत खाओ। इस तरह तो कल को आटा-चावल के दाम भी अगर आमजन की पहुंच से बाहर हो गए तो मुख्यमंत्री कहेंगे कि अनाज मत खाओ।

मुख्यमंत्री का यह बयान गैरज़िम्मेदाराना है जिसकी कांग्रेस पार्टी कड़े शदों में निंदा करती है। दीपक शर्मा ने कहा कि प्रदेश में सडक़ों,अस्पतालों की हालत बद्दतर हो चुकी है लेकिन सरकार फिज़़ूल के विवादों में उलझी हुई है और जनता का ध्यान बंटा कर चुनावी फायदे देख रही है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में इस जनविरोधी सरकार के ख़िलाफ़ सडक़ों पर उतरेगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस प्रदेश के दोनों उपचुनावों में जीत हासिल करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here