Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur मेहटियाना का संदीप 60 नशीले कैप्सूल सहित काबू

मेहटियाना का संदीप 60 नशीले कैप्सूल सहित काबू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। थाना मेहटियाना पुलिस ने एक युवक को 60 नशीले कैप्सूल सहित काबू करके मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ड्यूटी अधिकारी ए.एस.आई. सतविंदर सिंह थाने में मौजूद थे तो उन्हें ए.एस.आई. सुखराम सिंह ने फोन पर सूचना दी कि वह गश्त व चैकिंग के दौरान जी.एन.ए. फैक्ट्री गेट के आगे मौजूद थे तो संदीप कुमार पुत्र सुरिंदर पाल निवासी मोहल्ला वाल्मीकि मेहटियाना को नशीले पदार्थ होने के शक पर रोका गया है।

Advertisements

जिस पर ए.एस.आई. सतविंदर सिंह ने पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचकर उक्त युवक की तलाशी ली गई तो उससे 60 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। थाना मेहटियाना पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here