Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur चक्क सिंघा का हरजिंदर 100 नशीले कैप्सूल सहित काबू

चक्क सिंघा का हरजिंदर 100 नशीले कैप्सूल सहित काबू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक युवक को 100 नशीले कैप्सूल सहित काबू करके मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ए.एस.आई. चतविंदर सिंह थाने में मौजूद थे तो उन्हें ए.एस.आई. सुरजीत कुमार ने फोन पर सूचना दी कि वह पुलिस पार्टी सहित गश्त व चैकिंग के दौरान चंडीगढ़ चौक गढ़शंकर के पास शक के अधार पर हरजिंदर सिंह पुत्र बख्तावर सिंह निवासी चक्क सिंघा थाना गढ़शंकर को काबू किया है।

Advertisements

जिस पर ए.एस.आई. चतविंदर सिंह द्वारा मौके पर पहुंचकर उक्त युवक की तलाशी ली गई तो उससे 100 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। थाना गढ़शंकर पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here